Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कालेधन की जानकारी मिलना असम्भव
Wednesday, March 10, 2010, 01:28 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
्रनई दिल्ली। स्विट्जरलैंण्ड के बैंकों में भारतीयों की जमा राशि से जुड़ी जानकारी तक पहुंच वर्तमान समझौते के तहत सम्भव नहीं है, लेकिन इस देश के बैंक दोबारा बातचीत करने को सहमत हो गए हैं। वित्त राज्यमंत्री एस.एस. पलानीमाणिक्कम ने राज्यसभा में बताया कि मौजूदा दोहरे कराधान निषेध समझौते (डीटीएए) की शर्तो के तहत कालेधन की जानकारी हासिल करना संभव नहीं है। लिहाजा, डीटीएए में सूचना के आदान प्रदान से जुड़े अनुच्छेद के बारे में दोबारा बातचीत करने के लिए स्विट्जरलैंड से अप्रैल 2009 में सम्पर्क किया गया ताकि बैंकिंग से जुड़ी जानकारी तक हमारी पहुंच हो सके। 10 से 12 नवम्बर 2009 के बीच पहले दौर की बातचीत भी हो चुकी है। संशोघित डीटीएए को जल्द प्रभावी बनाने के लिए सक्रियता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं।

लॉटरी व्यापार पर लगेगा नियंत्रण

केन्द्र सरकार लॉटरी व्यापार को प्रभावी ढंग से नियंत्रित एवं विनियमित करने के लिए लाटरी (विनियमन) नियम 2010 बनाने जा रही है। लोकसभा में वरूण गांधी के प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा कि नियमों को विघि एवं न्याय मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और राज्य सरकारों एवं संघ शासित प्रदेशों के साथ परामर्श करके अंतिम रूप दिया जा रहा है।
More Stories Top News
national news अन्ना अनपढ़ व दिशाहीन:ओमपुरी
national news मेरे मरने पर नहीं करना छुट्टी: जस्टिस गांगुली
national news मैदान में स्टार
national news अंबानी की कंपनी के खिलाफ चार्जशीट
national news और सेवाएं आ सकती हैं कर दायरे में
national news यूपी में "स्टार" वार
national news अजहर का हेलीकॉप्टर गायब!
national news चुनावी मैदान में अभिनेत्री काजल
national news आरूषि कांड: सुनवाई 29 तक स्थगित
national news धनुष ने सचिन के लिए गाया गीत
Copyright © Daily News. All rights reserved.