Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
घसीटते हुए सांसदों को निकाला
Wednesday, March 10, 2010, 01:26 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली । नारेबाजी कर रहे सात निलंबित सदस्यों को बाहर करने के लिए आखिरकार सभापति हामिद अंसारी ने मार्शलों को सदन के भीतर बुला लिया। इसके बाद सदन में जहां-तहां मार्शल छितरा गए, लेकिन उत्पाद मचाने पर आमादा इन सदस्यों ने पटल पर रखी फाइलें खींच लीं और आसन पर चढ़ने का प्रयास किया। सपा के कमाल अख्तर ने पानी पीने के बहाने मंगाए गए गिलास को सीट पर पटक कर फोड़ डाला, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। निलंबित सदस्यों को सदन से बाहर किए जाने के बाद ही विधेयक पर चर्चा शुरू हो सकी। ये हुए बाहर: सपा के कमाल अख्तर, वीरपाल सिंह यादव, आमीर आलम खान और नंदकिशोर यादव, जद (यु) के एजाज अली, लोजपा के सबीर अली और राजद के सुभाष यादव।

नीतीश से विवाद जल्द हल होगा: शरद

जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को देश में राजनीति के लिए खतरनाक बताते हुए उम्मीद जताई है कि इस विधेयक को लेकर उनके और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच विरोधाभासी बयानों से उत्पन्न विवाद जल्द हल हो जाएगा। यादव विधेयक का विरोधकर रहे हैं, जबकि उन्हीं की पार्टी के नीतीश कुमार ने विधेयक काखुलकर समर्थन किया है।
More Stories Top News
national news अन्ना अनपढ़ व दिशाहीन:ओमपुरी
national news मेरे मरने पर नहीं करना छुट्टी: जस्टिस गांगुली
national news मैदान में स्टार
national news अंबानी की कंपनी के खिलाफ चार्जशीट
national news और सेवाएं आ सकती हैं कर दायरे में
national news यूपी में "स्टार" वार
national news अजहर का हेलीकॉप्टर गायब!
national news चुनावी मैदान में अभिनेत्री काजल
national news आरूषि कांड: सुनवाई 29 तक स्थगित
national news धनुष ने सचिन के लिए गाया गीत
Copyright © Daily News. All rights reserved.