Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सात दिन रहे शांत, फिर हिंसा
Tuesday, September 07, 2010, 00:31 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी बारामूला जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों द्वारा भीड़ पर की गई गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। एक सप्ताह की अपेक्षाकृत शांति के बाद हिंसा की यह पहली घटना है। इसके साथ ही कश्मीर में 11 जून से जारी ताजा हिंसा के दौर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बलों ने पलहालन गांव में पथराव कर रही प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ पर गोलीबारी की तो उसमें 16 वर्षीय शौकत अहमद की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना में गोली लगने से घायल हुए दो लोगों को विशेष चिकित्सा के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल ले जाया गया।

उसमें से एक मोहम्मद रमजान मीर (35) की रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में एक घायल प्रदर्शनकारी के मरने की घोषणा की गई। इस प्रदर्शनकारी की पहचान नूर दीन तांत्रे के रूप में हुई है। श्रीनगर-मुजफ्फराबाद सड़क के किनारे स्थित पलहालन गांव में हुई इस घटना के बाद लोगों ने राजमार्ग पर यातायात जाम कर दिया। किशोर की मौत को लेकर पट्टन और आस-पास के अन्य इलाकों में भी तनाव की स्थिति बन गई। इससे पहले पिछले सोमवार को अनंतनाग की शेरबाग पुलिस चौकी पर जब सुरक्षा बलों ने पथराव कर रही भीड़ पर रबड़ की गोलियां चलाई थीं तो 11 वर्षीय बच्चे इरशाद अहमद पारे की मौत हो गई थी।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.