Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बिछ गई बिहार की चुनावी चौसर
Tuesday, September 07, 2010, 00:31 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छह चरणों में कराए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी ने सोमवार को यह घोषणा की। चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही समूचे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि निर्दलीय सांसद दिग्विजय सिंह के निधन से खाली हुई बांका लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव एक नवम्बर को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीखों का फैसला मौसम, इम्तहानों, त्योहारों, कानून-व्यवस्था की स्थिति, केन्द्रीय बलों की जरूरत और उनकी उपलब्धता तथा अन्य संबंधित बातों को ध्यान में रख कर किया है।

पांच नवंबर को दिवाली और 12 तथा 13 नवंबर को छठ के त्योहार की वजह से इन्हें एक से दूसरी जगह ले जाने में कुछ परेशानी आ सकती है। चुनाव आयोग ने मतदान पूरी तरह से ईवीएम मशीनों के जरिए ही कराने का फैसला किया है।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.