|
उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के विधानसभा क्षेत्र पडरौना में एक चुनावी जनसभा की। भाषण के दौरान माया ने पूवांüचल के विकास के लिए किए गए कामों को जनता के सामने गिनाया। गोरखपुर में एक चुनावी सभा में हंगामा कर रहे लोगों पर माया को गुस्सा आ गया और उन्होंने लोगों पर अपशब्दों ने "नवाज" दिया। माया इस कदर बौखला गई कि हंगामा कर रहे लोगों को विपक्ष का पालतू कुत्ता कह डाला। दरअसल, रैली में आए कुछ लोग शोर कर रहे थे और ये शोर बर्दाश्त नहीं हुआ। माया ने पहले एक-दो बार चुप कराने की कोशिश की, लेकिन जब शोर शांत नहीं हुआ तो वो तैश में आ गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो विरोध से विचलित न हों। विपक्ष के इन पालतू कुत्तों से आपको विचलित होने कि जरूरत नहीं है।
|
|
|
|
|
|
|