|
नई दिल्ली। टि्वटर पर मौजूदगी दर्ज कराने के दो हफ्ते बाद प्रधानमंत्री कार्यालय अब फेसबुक पर उतरने की तैयारी में है। टि्वटर अकाउंट पीएमओ इंडिया से 38,500 लोग जुड़ गए हैं। अब पीएमओ में सोशल मीडिया के जरिए इसे संचालित करने के लिए एक छोटा दफ्तर खोला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ फेसबुक के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री की मीडिया टीम टि्वटर अकाउंट एट द रेटपीएमओइंडिया को लोगों से संवाद के लिए बेहतर बनाने की कोशिशोंमें जुटी है। पीएमओ फेसबुक पर खाता खोलने की सम्भावनाएं भी तलाशरहा है।
|
|
|
|
|
|
|