Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कांग्रेस में "पुरूष" हैं क्या?
Sunday, September 05, 2010, 23:53 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
मुंबई । सोनिया गांधी के लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के एक दिन बाद शिवसेना ने शनिवार को उनके विदेशी मूल का मुद्दा एक बार फिर उठाते हुए कांग्रेस में किसी "पुरूष" के होने पर शंका जताई। पार्टी के मुखपत्र "सामना" में एक तीखे संपादकीय में बाल ठाकरे की पार्टी ने सोनिया पर हमला करते हुए सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस में कोई "मर्द" है जो गांधी परिवार को चुनौती दे सकता है।

संपादकीय में कहा गया कि कभी कहा जाता था कि इंदिरा गांधी (दिवंगत प्रधानमंत्री) अपने मंत्रिमंडल में एकमात्र मर्द हैं। सोनिया गांधी के युग में हम पूछ सकते हैं कि क्या कांगे्रस में एक भी मर्द बचा है? यदि ऎसा है तो उनको एक विदेशी महिला के सामने पार्टी के गर्व को समर्पित नहीं करना चाहिए।

विदेशी ने की कांग्रेस की स्थापना

सामना ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना एक विदेशी एओ ह्यूम ने की थी लेकिन विदेशी होने के कारण वह भी कभी पार्टी अध्यक्ष नहीं बने। इसके बजाए दादाभाई नौरोजी या सुरेंद्रनाथ बनर्जी जैसे भारतीय दिग्गजों को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। सामना के अनुसार 1998 में जब शरद पवार, माखनलाल फोतेदार और भजनलाल जैसे नेताओं ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी को जबरन हटाकर सोनिया को अध्यक्ष बनाया था तो उनका मानना था कि वे उनसे अपनी मर्जी के मुताबिक काम करवाएंगे।

राहुल को पीएम बनाने की तैयारी

इन सभी नेताओं को सोनिया माइनो गांधी के विदेशी मूल पर सवाल खड़ा करने के कारण पार्टी छोड़ने को विवश होना पड़ा। अब सोनिया गांधी के जीवन का प्राथमिक लक्ष्य अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है लेकिन पार्टी के किसी भी व्यक्ति में उनको चुनौती देने का साहस नहीं है।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.