Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो शुरू
Saturday, September 04, 2010, 01:31 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो का और विस्तार किया है। इससे राजधानीवासियों के अलावा दिल्ली से गुड़गांव तक सफर करने वालों को राहत मिलेगी। डीएमआरसी ने शुक्रवार को केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक मेट्रो ट्रेन की नियमित सेवा शुरू कर दी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस रूट की पहली मेट्रो को रवाना किया। केंद्रीय सचिवालय से कुतुबमीनार तक दूरी 12.53 किमी. है।

अब जहांगीर पुरी से गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर रूट की लंबाई 45 किमी. हो गई है। यह रूट 25 किमी. भूमिगत और 20 किमी. जमीन से ऊपर है। जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर रूट पर 34 स्टेशन हैं। इनमें 20 भूमिगत और 14 जमीन से ऊपर हैं। इस रूट पर आईएनए मार्केट, एम्स, ग्रीन पार्क, साकेत और कुतुबमीनार जैसे प्रमुख स्टेशन हैं।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.