बरेली । यूपी में बरेली में गुरूवार शाम अवैध वसूली कर रहे पुलिसकर्मियों को पकड़ने गई महिला पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) कल्पना सक्सेना को पुलिसकर्मियों ने डेढ़ किमी तक गाड़ी से घसीटा। एसपी के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। एसपी को कार से घसीटने इस मामले में आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीनों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अब भी फरार हैं।
कल्पना ने बताया कि गुरूवार शाम जानकारी मिली थी कि कुछ हवालदार कैण्ट इलाके के नकटकिया पुल के पास ट्रक वालों से पैसा-वसूली कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अपनी निजी गाड़ी में ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी के साथ उन हवलदारों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए निकल पड़ी। वहां देखा कि वो ट्रक ड्राइवरों से रिश्वत ले रहे थे।
उन्होंने मुझे जैसे ही देखा तो भागने लगे। मैंने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की और कार की खिड़की पकड़ ली। लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी और उन्हें घसीटते हुए डेढ़ किमी दूर तक ले गए। मुझे अपनी गाड़ी के नीचे कुचलने की कोशिश भी की। एसपी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवलदार मनोज कुमार को गुरूवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मनोज ही उस वक्त गाड़ी चला रहा था।
|
|
|
|
|
|
|