Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
भगवान के गहनों का बीमा
Saturday, September 04, 2010, 01:30 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
9a
Left
हैदराबाद । संसार के सबसे दौलतमंद भगवान कहे जाने वाले तिरूपति बालाजी के गहनों का 52 हजार करोड़ रूपए का बीमा कराया जा रहा है। तिरूपति की संपत्ति की रक्षा के लिए तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड ने भगवान वेंकटेश्वर की ज्चैलरी का लगभग 52 हजार करोड़ रूपए का बीमा कराने का फैसला किया है।

एक अनुमान के मुताबिक तिरूपति बालाजी मंदिर में हर दिन लगभग 70 हजार श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं। हर महीने मंदिर को सिर्फ चढ़ावे से नौ करोड़ से भी ज्यादा की आमदनी होती है। इसके अलावा प्रसाद बिक्री, टिकट बिक्री और नीलामी से भी भगवान को करोड़ों की आमदनी होती है। सूत्रों के अनुसार तिरूपति मंदिर के पास 20 टन से ज्यादा सोने व हीरे के गहने मौजूद हैं। इनमें से कई ज्वैलरी 12वीं शताब्दी और उससे पहले की भी है।

पिछले साल कर्नाटक के एक मंत्री जनार्दन रेड्डी ने भगवान वेंकटेश्वर को 42 करोड़ रूपए का हीरे जडित मुकुट भेंट किया था। गौरतलब है कि यह रकम आंध्र प्रदेश की कुल बजट एक लाख करोड़ रूपए की आधी है।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.