|
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर देश भर के विद्यार्थियों के सामने अपना लोहा मनवाया है। गत दिनों कर्नाटक के मैसूर में आयोजित हुए नेशनल लेवल के मूट कोर्ट कार्यक्रम में आरयू के लॉ कॉलेज मॉर्निग के स्टूडेंट्स ने स्पिरिट एक्सीलेंसी अवॉर्ड जीता। मैसूर में हुए राष्ट्रीय स्तर के सुराना एंड सुराना नेशनल कॉरपोरेट लॉ मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन 2012 में आशीष यादव, दिनेश यादव और अमिताभ विजयवर्गीय ने टीम के रूप में हिस्सा लिया और केस स्टडी एवं और उसकी बहस को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में देशभर के लॉ कॉलेजों से 44 टीमों ने हिस्सा लिया। अवार्ड लेकर लौटी टीम के एक प्रतियोगी अमिताभ ने बताया प्रतियोगिता के दौरान कई राउंड्स हुए जिसमे टीमों ने अपने अपने केस प्रस्तुत किए और हमें स्पिरिट एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए चुना गया। उनका कहना था कि अवॉर्ड के रूप में उन्हें सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
|
|
|
|
|
|
|