Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
यादों की फुहारे, नवयुग संवारे
Wednesday, February 22, 2012, 12:32 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
cityevents
Left
जयपुर। रोशनी से सराबोर सभागार, मंच पर इठलाते नन्हे, प्रस्तुतियों में छिपे हुनर को प्रकट करते प्रतिभागी, हूटिंग और तालियों की गड़गड़ाहट और स्टूडेंट्स के उत्साह में शामिल होते पैरेन्ट्स एवं टीचर्स। कुछ ऎसा ही दृश्य देखने को मिला विद्याधर नगर स्थित माहेश्वरी गल्र्स पब्लिक स्कूल में। जहां मंगलवार को स्कूल का एनुअल फंक्शन और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम खूब जोश और उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया गया। "यादों की फुहारे, नवयुग संवारे" थीम पर हुए समारोह की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद लगभग 400 स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवन के अनमोल तथ्यों को उजागर किया। प्रतिभागियों ने दिलकश प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान स्टेट वित्त कमिशन के चेयरमैन बीडी कल्ला और क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिसर श्रवण कुमार वर्मा ने स्कूल की पत्रिका "अपेक्षा" का विमोचन किया। प्रिंसिपल निशा रानी भार्गव ने स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। वहीं सचिव बजरंग लाल बाहेती ने वष्ाü भर के श्ौक्षणिक व सह-श्ौक्षणिक क्षेत्रों में उपलब्घि हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया।

रॉक एंड रोल...
डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल,जेएलएन मार्ग का एनुअल फंक्शन मंगलवार को प्रताप नगर स्थित हाई स्कूल में सेलिब्रेट किया गया। "डांसेज ऑफ द वल्र्ड" थीम पर हुए समारोह में पार्टिसिपेंट्स ने विश्वभर के विभिन्न प्रकार के नृत्यों और उनकी श्ौलियों को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों की एक से बढ़कर एक आकष्ाüक प्रस्तुतियों को देखकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर बच्चों ने टेप डांस, अरेबियन इंडियन क्लासिक, रॉक एंड रोल और देश रंगीला पर जोशीली प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्टूडेंट्स ने सालसा, जापानी और फैन डांस पेश किया, जिस पर दर्शकों ने भी कदमताल की। कार्यक्रम में बच्चों ने देशप्रेम पर आधारित प्रस्तुति देकर सभी में देशभक्ति का जोश जगाया। समारोह में नौनिहालों ने किड्स फैशन शो में रैम्प पर कैटवॉक कर अपनी अदाओं के जलवे दिखाएं। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर सुदेश गोदिका ने एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। साथ ही, विभिन्न श्ौक्षणिक और गैर-श्ौक्षणिक गतिविधियों में अव्वल स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स को प्राइज दिए गए।
More Stories Top News
city events news रैंक अच्छी नहीं तो ऑप्शन कई
city events news सिर्फ 15 मिनट में एग्जिक्यूटिव लंच
city events news खूबसूरती का कॉन्टेस्ट आज
city events news फर्नीचर पिच पर मार्बल के राहुल
city events news अदाओं से सजा फैशन शो
city events news आईटैब लेकर मंच पर उतरे प्लेयर्स
city events news इकोनॉमिक मैनेजमेंट भी हो
city events news क्लास का कंफ्यूजन
city events news लॉयर बनने की राह आसान
city events news "मुक्ति" में दर्द
Copyright © Daily News. All rights reserved.