जयपुर। आईपीएल फीवर अब खत्म हो चुका है। जी हां! इस बार आईपीएल सीजन-5 के दौरान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली ढेरों फिल्मों को देखकर तो यही लगता है। आईपीएल के पिछले सीजन के लिए दर्शकों का क्रेज काफी कम था, इसी को देखते हुए इस बार बॉलीवुड ने आईपीएल को इग्नोर करते हुए अपनी फिल्में अप्रेल-मई में रिलीज करने का प्लान बनाया है। 4 अप्रेल से 27 मई तक 12 से ज्यादा छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इन फिल्मों पर बॉलीवुड के करीब 350-400 करोड़ रूपए लगे होने का अनुमान है।
रेटिंग कम, रोमांच कम आईपीएल गुगली से बॉक्स ऑफिस इस बार बिलकुल भी नहीं डरा है। फिल्म जगत का मानना है कि इंडियन क्रिकेट टीम की कम होती चमक का फायदा फिल्मों को मिलेगा। आईपीएल के शुरूआती तीन सीजन तो हिट रहे थे, लेकिन चौथे सीजन से यह फ्लॉप हो गया है। पिछले सीजन की आईपीएल की छह मेट्रो सिटीज की एवरेज रेटिंग सिर्फ 3.91 रही थी, जबकि आईपीएल थ्री में यह 5.51 थी। फिल्म एक्सपर्ट राज बंसल बताते हैं कि क्रिकेट में टीम इंडिया की परफॉर्मेस की वजह से यह स्थिति बनी है। अब आईपीएल का फिल्म उद्योग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
टीम इंडिया से निराश पिछले कुछ समय से इंडियन क्रिकेट टीम का बहुत खराब प्रदर्शन रहा था। इसको देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री अपने प्रोफिट के लिए पूरी तरह से निश्चिंत है।। 4 अप्रेल से 27 मई तक आईपीएल के दौरान हाउसफुल-2 और जन्नत- 2 के साथ-साथ फरारी की सवारी, तेज, डेंजरस इश्क, इश्कजादे समेत कई फिल्में रिलीज होंगी। अप्रेल और मई के दौरान स्कूल कॉलेजों की छुटि्टयां होगी और इस दौरान इन फिल्मों को अच्छा फायदा होगा। स्टूडेंट दीपक भारद्वाज बताते हैं, इस बार मैं छुटि्टयों में फिल्में ही देखना पसंद करूंगा, क्योंकि क्रिकेट मैच और वो भी आईपीएल देखने में टाइम बरबाद नहीं किया जा सकता है। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड भी कुछ फिल्में इस दौरान रिलीज करेगा।
|
|
|
|
|
|
|