Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
डीजल हैचबैक आगे
Sunday, February 19, 2012, 09:06 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
citymis
Left
जयपुर। तेजी से बढ़ती महंगाई के कारण युवाओं में डीजल कार की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि पिछले छह महीने में लॉन्च हुए फोर व्हीलर्स में डीजल कार डिमांड ने पेट्रोल कार को पीछे छोड़ दिया है। युवाओं की डिमांड को देखते हुए होंडा, टोयोटा, रेनॉल्ट सहित विभिन्न ऑटो कम्पनियों की ओर से इसी साल कई डीजल कार लॉन्च की जा रही है।

लॉन्च होने वाली इन फोर व्हीलर्स की अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। युवाओं में तेजी से बढ़ते ऑटो क्रेज के कारण कम्पनियों की ओर से दिवाली तक राजस्थान में करीब 15 नई कार लॉन्च करने की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। ऑटो एक्सपट्र्स की मानें तो इस साल लॉन्च होने वाली गाडियों में 80 फीसदी गाडिया डीजल बेस्ड है। मार्केट में मौजूद डीजल मॉडल में भी एक से चार माह की एडवांस बुकिंग चल रही है। आमतौर पर बजट क्लास कार में पेट्रोल और डीजल कार में एक से तीन लाख का अंतर आता है, डीजल कार महंगी होने के बाद भी रनिंग कॉस्ट कम होने के कारण डीजल कार को ही पसंद किया जाता है।

हैचबैक कार भी हुई बजट क्लास
ऑटो सेक्टर में विभिन्न कम्पनियों की ओर से बजट क्लास कार में भी हैचबैक सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है। होंडा, टोयोटा, रेनॉल्ट सहित कई कम्पनियां 4 से 6 लाख रूपए की कार में एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक को शामिल कर रही है। होंडा के आशुतोष मुद्गल ने बताया कि पिछले एक साल में यंगस्टर्स में फोर व्हीलर्स खरीदने की कैपेसिटी बढ़ी है। शहर में अंबेडकर सर्किल पर शुरू पर हुए ऑटो एक्सपो में यूथ ने डीजल गाडियों की ज्यादा इन्क्वायरी की।

जस्ट लॉन्च
सुजूकी कम्पनी ने स्कूटर का नया मॉडल स्विश शनिवार को लॉन्च किया। 4 स्टॉक इंजन वाली इस गाड़ी की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस गांडी का ऑन रोड प्राइज 51 हजार 862 रूपए है।

यंगस्टर्स टॉप 5 च्वॉइस
फिएट पुंटो डीजल मॉडल कार, 1300 सीसी इंजन, टॉप स्पीड-171, माइलेज-20, कीमत 6 लाख 12 हजार से 7 लाख 70 हजार
मारूति डिजाइर, 1300 सीसी इंजन, टॉप स्पीड- 140, पेट्रोल कार माइलेज 20, कीमत 5.82 लाख, डीजल कार माइलेज-24, कीमत 6 लाख 84 हजार

रेनॉल्ट पल्स, कीमत 6 लाख 10 हजार, इंजन-1461 सीसी
टोयोटा लीवा, इंजन-1364 सीसी, टॉप स्पीड-200, माइलेज-24, कीमत 6 लाख 23 हजार
होंडा ब्रीयो, इंजन-1198 सीसी, माइलेज 15, टॉप स्पीड-140, कीमत- 4 लाख 50 हजार

अपकमिंग टू व्हीलर मॉडल
बजाज केटीएम डयूक, 200 सीसी, माइलेज-25, टॉप स्पीड- 160, डीटीएसआई टेक्नो इंजन, कीमत 1 लाख 18 हजार, अप्रेल में
होंडा सीबीआर-150, इंजन- 150 सीसी, करीब एक लाख 70 हजार। मार्च में
होंडा डिओ 110, इंजन-110 सीसी, माइलेज-53, टयूब लेस टायर, कीमत-48,200, 25 फरवरी
सुजूकी हायत, 110 सीसी, माइलेज-70, कीमत 47 हजार- मार्च

अपकमिंग फोर व्हीलर मॉडल
फॉक्सवेगन टोरेक, 3000 सीसी, टॉप स्पीड 300, कीमत-60 लाख
फॉक्सवेगन बीटल, 2000 सीसी, टॉप स्पीड-250, माइलेज-16, सिंगल विंडो कार, कीमत 24 लाख 50 हजार
रेनॉल्ट डस्टर, 8 से 12 लाख, दिवाली तक
More Stories Top News
city mix news मिसटेक से हुए मिसगाइड
city mix news आखिरी मैच और सचिन का क्रेज
city mix news साइंस के सिरमौर
city mix news अब मानसून का इंतजार
city mix news किड्स रूम में 3 डी जंगल
city mix news प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट जरूरी
city mix news जोश भरा रहा पहला दिन
city mix news मॉम हैं साथ तो हर मुश्किल आसान
city mix news सफलता तुम्हारे लिए...
city mix news ये समर्स शहर में ही
Copyright © Daily News. All rights reserved.