Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बिपाशा का हॉट अंदाज
Saturday, February 18, 2012, 11:11 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
metro-mix
Left
अपकमिंग फिल्म "जोड़ी ब्रेकर्स" की स्टार कास्ट एक्ट्रेस बिपाशा बसु, एक्टर आर. माधवन और ओमी वैद्य प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुंचे। शुक्रवार को शहर में उन्होंने फिल्म का प्रमोशन किया। इस मौके पर जहां बिपाशा बसु व्हाइट और ब्लू ड्रेस में काफी हॉट लग रही थी, वहीं आर. माधवन और ओमी का स्टाइल भी फैंस को बहुत पसंद आया। जहां इन तीनों स्टार्स ने फिल्म की कहानी बयां की, वहीं फिल्म से जुड़े अनुभव भी बांटे। इस दौरान बिपाशा ने भंवरी देवी प्रकरण पर बनने वाली फिल्म में एक्टिंग करने की बात को सिरे से नकार दिया।

जयपुर। इस दौरान बिपाशा ने बताया कि मैं अपने फिटनेस और ब्यूटी के प्रति बहुत कॉन्शियस हूं। आमतौर पर जल्दी उठना, जिम जाना और एक हैल्दी डाइट लेना मेरे शेड्यूल में शामिल है। जब शूटिंग होती है, तब रात के 12 बजे घर पहुंचू या फिर सुबह के तीन बजे...अपना शेड्यूल मिस नहीं करती।
वहीं आर माधवन का कहना है कि "फिल्म रहना है तेरे दिल में" और "थ्री इडियट्स" में मैंने एक सामान्य लड़के का ही रोल किया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मुझे रितिक की तरह डांस करना नहीं आता है, ना ही सलमान की तरह बॉडी है। मैं एक सामान्य लड़का ही बना रहना चाहता हूं और ऎसी फिल्मों में ही काम करने की ख्वाहिश है, जो सालों तक दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसी रहे। वहीं ओमी वैद्य ने बताया कि माधवन के साथ दोबारा काम कर मुझे बहुत अच्छा लगा।

बिपाशा कहती हैं कि जब डायरेक्टर अश्विनी ने फिल्म के गीत बिपाशा... के बारे में बताया, उस वक्त यही लगा कि पता नहीं गाना दर्शकों को पसंद आएगा भी या नहीं, लेकिन सलीम-सुलेमान के म्यूजिक ने गाने में जान डाल दी। जहां तक मेरी हॉलीवुड सिंगर शकीरा से तुलना की जा रही है, तो यह अच्छी बात है। मैं शकीरा की बहुत बड़ी फैन हूं। लेकिन मैं बिपाशा हूं और मुझे शकीरा बनने का शौक नहीं है।

बिप्स से हो गया प्यार
दीया मिर्जा, कंगना, सोहा अली खान आदि बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम किया, लेकिन आज तक बिपाशा जैसी को-स्टार नहीं मिली। बिपाशा अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहती हैं। शूटिंग के दौरान होने वाले डिक्शन में भाग लेना, किसी तरह की समस्या होने पर अपनी राय देना...जैसी तमाम परिस्थितियों में बिपाशा का पूरा सहयोग रहता था।

दोस्त कहते हैं... जोकर
मैं निजी जिंदगी में भी इतना ही मजाकिया और हरफनमौला हूं। कभी टेंशन नहीं लेता और हर समस्या को हंसते-हंसते दूर कर लेता हूं। इसी स्वभाव के कारण सभी दोस्त मुझे जोकर कहकर पुकारते हैं। फिल्म में भी मैंने एक खुशमिजाज इंसान का किरदार निभाया है, जो गल्र्स को अपनी लाइफ को एंजॉय करने के टिप्स देता है। फिल्म "थ्री इडियट्स" में आमिर खान, माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी, करीना कपूर जैसी बड़ी स्टार कास्ट थी। फिल्म की वजह से मुझे नाम भी मिला और प्रसिद्धी भी। फिल्म "जोड़ी ब्रेकर्स" में बिपाशा और मेडी का साथ अच्छा रहा।

स्टार्स के मजाकिया
अंदाज ने लुभाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिपाशा और आर. माधवन काफी मस्ती के मूड में नजर आए। बिपाशा ने बीच-बीच में मजाकिया अंदाज में माधवन की पिटाई की, तो माधवन चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी बिपाशा की टांग खिंचने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। ऎसे में ओमी वैद्य भी पीछे नहीं रहे। ओमी ने हिंदी बोलने की पूरी कोशिश की। कहीं-कहीं उनकी जुबान फिसली भी, लेकिन बिपाशा और माधवन ने बात संभाल ली। इस दौरान उनके फैंस ने जमकर हूटिंग की। फैंस बिप्स, माधवन और ओमी से मिलने और ऑटोग्राफ लेने को बेताब दिखे। गल्र्स को बिप्स के ड्रेसिंग सेंस ने अट्रेक्ट किया। वहीं माधवन भी स्टाइल में नजर आए।
More Stories Top News
city mix news मिसटेक से हुए मिसगाइड
city mix news आखिरी मैच और सचिन का क्रेज
city mix news साइंस के सिरमौर
city mix news अब मानसून का इंतजार
city mix news किड्स रूम में 3 डी जंगल
city mix news प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट जरूरी
city mix news जोश भरा रहा पहला दिन
city mix news मॉम हैं साथ तो हर मुश्किल आसान
city mix news सफलता तुम्हारे लिए...
city mix news ये समर्स शहर में ही
Copyright © Daily News. All rights reserved.