Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बूंदों और बालों का सुरताल
Wednesday, July 28, 2010, 11:29 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Khushboo
Left
बालों का स्टाइल कैसा हो, यह तय करने के लिए एक बार बालों की लंबाई पर नजर डाल लेना जरूरी है...
बाल लंबे है तो लॉन्ग ब्लेंडेड लेयर्स डलवाएं। पहला कट आपके होंठों की सीध में हो।
मीडियम साइज है बालों का तो फ्लैट लेयर्स बेहतर है। यह स्टाइल आप पर फबेगा। बाल ज्यादा घने और मुलायम नजर आएंगे।
छोटे बालों के लिए शॉर्ट राउंड लेयर्स अपनाएं।
कभी लहराएं, कभी बंध जाएं
मानसून यही वो समय है जब बालों में कुदरती चमक होती है। इन्हें खुले छोड़ दें।
बालों को जड़ों तक कर्ल करने से वह अच्छे लगेंगे।
इस मौसम में बालों को बांध भी सकती हैं। मेसी बन हेअर स्टाइल अच्छा लगेगा, बालों को क्लचर या पिन्स की मदद से ऊपर घुमाकर बांध लें। हाई पॉनीटेल बनाकर आप फ्रेश-फ्रेश नजर आएंगी।
पार्टी में जाना है तो टि्वस्टेड बन हेअर स्टाइल से बेहतर और कुछ नहीं।
देखभाल
नियमित रूप से कंडिशनिंग, मॉइश्चराइजिंग और री-हाइड्रेट करें ताकि बाल हैल्दी नजर आएं।
बाल रंगवाती हैं तो चटख रंगों को नजरअंदाज करना ही ठीक है।
कलरिंग करवाती हैं तो कलर केअर शैंपू, कंडीशनर का इस्तेमाल करें और प्रोटीन पैक भी लें।
बालों को चिपचिपा न होने दें और डेंड्रफ से बचाएं। बारिश में बालों के गीले होने से यह आम समस्या है। गीले बालों को बंधे न रहने दें।
नियमित रूप से बालों को धोएं। सप्ताह में दो बार धोना तो जरूरी है।
सिर पर कंडीशनर न लगाएं। बालों के बीच से उनके अंतिम छोर तक ही कंडीशनर लगाना ठीक है।
बालों में स्टाइल देने के लिए सिरम का इस्तेमाल करें। इस मौसम में जैल का प्रयोग ठीक नहीं है।
ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल न करें इससे बालों की कुदरती चमक चली जाती है और बाल ज्यादा झड़ने भी लगते हैं। इन्हें कुदरती तरीके से सूखने दें।
More Stories Top News
body n soul news रूसी रूठे तो बात बने
body n soul news 103 से 59 किलो पर कैसे पहुंची कल्ली
body n soul news बॉस को बोलें यस
body n soul news फोटोज में लगे झक्कास
body n soul news रोग भी देते हैं सरसों के फूल
body n soul news एक थी रानी
body n soul news दीवाना मस्ताना हुआ दिल
body n soul news यह मौसम बीते ना
body n soul news देश की आजादी के दस्तावेज संजोनेवाली -होमई व्यारवाला
body n soul news ब्रेक-अप बिखरना-निखरना
Copyright © Daily News. All rights reserved.