Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
धुली धुली खिली खिली
Wednesday, July 28, 2010, 11:28 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Khushboo
Left
सारा आलम बूंदों से धुल गया है।
कुदरत अपने निखार पर है...
कुदरत आपको भी निखार सकती हैं। इसके खजाने में ऎसी कई बेजोड़ चीजें हैं जो आपके चेहरे को मुंहासों, दाग-धब्बों और ऎसी ही कई समस्याओं से निजात दिला सकती है
ब्लैक हैड्स
त्वचा पर ब्लैक हैड्स अकसर नाक के ऊपर ज्यादा होते हैं। एक छोटा चम्मच धनिया पत्ती का रस लें। इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। रोज रात को चेहरे पर लगाकर सोएं और सुबह अच्छे मॉइश्चराइजर से धो दें। हफ्तेभर नियमित इस्तेमाल से फर्क जरूर नजर आएगा।
क्रो फीट
आंखों के आसपास की मुलायम त्वचा पर उम्र का असर सबसे पहले नजर आता है, इसलिए आंखों के इस हिस्से को ज्यादा देखभाल की जरूरत है। रोज रात को आंखों के आस-पास की त्वचा पर किसी अच्छी एज मिरेकल क्रीम से मसाज करें।
मेलनिन के धब्बे
त्वचा में मेलनिन के उत्पादन में गड़बड़ी के कारण चेहरे पर भूरे निशान उभर आते हैं, जो बढ़ती उम्र और धूप में देर तक रहने के कारण और भी बढ़ जाते हैं। रूई के फाहे को छाछ में डुबोकर इन धब्बों पर लगाएं।
आंखों के काले घेरे
आंखों के नीचे के काले घेरे, थकान, जलन आदि को दूर करने के लिए यह कारगर उपाय आजमा कर देखें। खीरे की स्लाइस काटकर आंखों के ऊपर रखें, इससे काले घेरे हल्के होंगें साथ ही ठंडक भी मिलेगी।
मुंहासों से तुरंत छुटकारा
मुंहासे को तुरंत गायब करना चाहती हैं तो जायफल को कच्चे दूध के साथ पीसकर मुंहासे पर एक-दो घंटे के लिए लगाएं। इसके असर से मुंहासे निशान नहीं छोड़ते।
वाइट हैड्स
त्वचा पर सीरम या तेल के रोमछिद्रों में जमा होने के कारण छोटे-छोटे सफेद दाने हो जाते हैं। कॉर्न स्टार्च में सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और प्रभावित हिस्सों पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें।
बेजान त्वचा
ब्ाढ़ती उम्र, बीमारी, प्रदूषण आदि से त्चचा बेजान हो जाती है। सुबह चेहरे पर ठंडे पानी के छींटें मारें। त्वचा साफ करके मॉइश्चराइजर लगाएं। पपीते से मसाज करें, चेहरा दमकने लगेगा।
टिप्स
एक छोटा चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच चंदन पाउडर व खसखस पाउडर मिलाएं। दो मिनट तक लगाकर रखें, फिर गोलाई में मलते हुए चेहरा साफ करें। मृत त्वचा निकल जाएंगी। त्वचा मुलायम और साफ हो उठेगी।
गुलाबजल में जरा-सा कपूर डालकर या खीरे के जूस में दो चम्मच शहद मिला फ्रिज में स्टोर करें। चेहरे साफ करने के बाद इन्हें लगाएं। बीस मिनट बाद चेहरा धो लें।
More Stories Top News
body n soul news 1 करती 11 बातें
body n soul news झिझक को कहें अलविदा
body n soul news वल्ला!! केमिकल लोचा है लव तो
body n soul news उम्र बरस के सफेद हो गई
body n soul news रूसी रूठे तो बात बने
body n soul news 103 से 59 किलो पर कैसे पहुंची कल्ली
body n soul news बॉस को बोलें यस
body n soul news फोटोज में लगे झक्कास
body n soul news रोग भी देते हैं सरसों के फूल
body n soul news एक थी रानी
Copyright © Daily News. All rights reserved.