Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
टिप-टिप में टिप-टॉप
Wednesday, July 28, 2010, 11:28 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Khushboo
Left
छई छपा छई के मौसम में फैशनेबल बने रहना कोई आसान काम है क्या? आप कुछ भी पहनें, भीगने के बाद क्या हाल होगा जानती हैं ना? बारिश के पानी से तरबतर सड़कों पर आप आहिस्ता तो चलती हैं, लेकिन पास से कोई गाड़ी या मनचला तेजी से आता है और आपको गंदे पानी से भिगो देता है। गाली न दें। बूंदों की सरगम पर मन को थिरकने दें। टिप टिप के मौसम में टिप टॉप रहने के कुछ फंडे-
चटख रंगों वाले इस मौसम में फीके रंग के गमबूट्स न लें। गहरे रंग के बूट्स न तो जल्दी गंदे दिखेंगे और न पुराने लगेंगे। अगले सीजन में भी काम आएंगें। रंग-बिरंगे और फंकी डिजाइन्स वाले बूट्स आपको टिप-टॉप दिखने में मदद करेंगे। çस्त्रयों के लिए ब्रांडेड गमबूट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है, लेकिन पुरूषों के लिए वही परंपरागत मटमैले, स्लेटी और काले रंग के अलावा कोई और विकल्प नहीं। यानी नए डिजाइन्स सिर्फ आपके लिए हैं, तो चुनिए अपने लिए राइट गमबूट्स।
सतरंगी छतरी
मौसम का जादू आपके सिर चढ़कर बोलता है तो बूंदों से बचने के लिए भी रंग-बिरंगी व फंकी छतरी ही काम ली जाएं। डॉट्स, सतरंगी और निओन कलर्स की छतरियों का ट्रेंड है। बारिश में रोमांटिक नजर आना है तो सफेद व लेस वाली छतरी लें।
रेनकोट्स कुछ ऎसे
रेन फैशन की बात हो तो ट्रांसपेरेंट रेनकोट्स से बेहतर तो कुछ हो भी नहीं सकता। इनमें हल्के प्रिंट्स भी आ रहे हैं जो भीगते मौसम में फैशनेबल दिखने की चाह को पूरा कर सकते हैं।
रंग और फेब्रिक
उदास और फीके रंगों को छोड़ें। ऑरेंज, परपल, पिंक जैसे खिलते और चटख रंगों को अपनाएं। आप सोचती हैं कि इन दिनों सिंथेटिक कपड़े ठीक पहनना ठीक रहता है क्योंकि ये गीले होने पर आसानी से सूख जाते हैं और कपड़ों का रंग भी नहीं जाता। आप जान लें बारिश के दिनों में भी नेचरल फेब्रिक पहनने का ट्रेंड है। नेचरल फेब्रिक हमेशा ही अच्छे नजर आते हैं, इसलिए आप इन दिनों वॉइल कॉटन, स्विटरजरलेंड कॉटन, जूट आदि अपनाएं। लाइनिन न पहनें, भीगने पर यह बिलकुल चिपक जाएंगे। सोचिए आप कैसी नजर आएंगी। शॉर्ट ड्रेसेज पहनें। घुटनों से लंबे परिधानों से बचे तो ही अच्छा। डॉट, चैक्स, प्रिंटेड जो भी पहनें अच्छा ही लगेगा, बस रंगों खुशगवार होने चाहिए।
एसेसरीज
बड़ा प्लास्टिक बैग, फंकी जूअलरी, चौड़े बेंगल्स, ग्लास या प्लास्टिक का भड़कीला सा नेकपीस पहनें। घड़ी पहनती हैं तो वो भी शाइनिंग करती हो। खुद को थोड़ा-सा समय दीजिए और देखिए आपको कितना अच्छा महसूस होगा।,
पार्टी टाइम
घूमना-फिरना और पार्टी करना, इस मौसम में और भी मजेदार होता है। अगर आप बरसते बादलों से नहीं घबरातीं हैं तो ऎसे कपड़े पहनकर निकलें जो भीगने पर गीले ना नजर आएं या जल्दी से सूख जाएं। ऎसे में आप कलरफुल और फिटिंग वाला शॉर्ट टॉप पहनें। यह गीला नहीं दिखेगा। फुटवियर्स को लेकर कोई नया प्रयोग इन दिनों न करें। महंगे फुटवियर्स न पहनें, भीगने से खराब हो जाएंगे।
ध्यान रखें
कभी भी आप तेज मूसलाधार बारिश की चपेट में आ सकती हैं, ऎसे में कपड़ों को लेकर सतर्कता जरूरी है। हल्के रंग के कपड़े गीले होने पर पारदर्शी नजर आते हैं। इन दिनों आप गहरे रंग के कपड़े पहनें और फुटवियर्स भी जरा रफ-टफ हो। तो अब बारिश के मजे लेने के लिए तैयार हैं न आप...एंजॉय मानसून।
More Stories Top News
body n soul news 1 करती 11 बातें
body n soul news झिझक को कहें अलविदा
body n soul news वल्ला!! केमिकल लोचा है लव तो
body n soul news उम्र बरस के सफेद हो गई
body n soul news रूसी रूठे तो बात बने
body n soul news 103 से 59 किलो पर कैसे पहुंची कल्ली
body n soul news बॉस को बोलें यस
body n soul news फोटोज में लगे झक्कास
body n soul news रोग भी देते हैं सरसों के फूल
body n soul news एक थी रानी
Copyright © Daily News. All rights reserved.