Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
20 लाख की स्प्रिट व 10 लाख की शराब पकड़ी
Saturday, July 31, 2010, 00:51 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। आबकारी विभाग के दस्ते ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाई की। इसमें 20 लाख कीमत की अवैध स्प्रिट से भरा एक ट्रक और 10 लाख रूपए कीमत की अवैध शराब से भरे एक कंटेनर जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी निरोधक दल के उप निदेशक प्रवर्तन राजीव दत्ता ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध स्प्रिट से भरा एक ट्रक पंजाब से अजमेर की तरफ जा रहा है। इस पर दल ने अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास एक ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली।

ट्रक के डाले के पास रखे ड्रम को खोलकर देखा तो उसमें नीले रंग का डी हाईड्रेड कैमिकल भरा था। शक होने पर आगे रखे ड्रमों को चैक किया तो उनमें स्प्रिट भरी हुई थी। इस पर स्प्रिट से भरे 60 ड्रमों समेत ट्रक को जब्त कर एटा यूपी निवासी ट्रक चालक प्रदीप सिंह, सुदेश सिंह व खलासी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

कैमिकल की बिल्टी से धंधा
चालक प्रदीप सिंह के पास से कैमिकल कीएक बिल्टी मिली है, जो जालंधर से अहमदाबाद के लिए बनी थी। प्रदीप सिंह ने बताया कि वे लोग इस बिल्टी से यह स्प्रिट गुजरात लेकर जा रहे थे। पकड़ी गई स्प्रिट की बाजार कीमत करीब 20 लाख रूपए है। जांच में सामने आया कि इस स्प्रिट से बनने वाली शराब जानलेवा हो सकती है।

205 पेटी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा
आबकारी निरोधक दल ने शुक्रवार को ही मुहाना थाना इलाके से अवैध शराब की पेटियों से भरे एक कंटेनर को जब्त कर एक आरोपी को गिफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरोदक दल ने सवेरे मुहाना इलाके में मदाउ गांव में एक ट्रक रूकवाया तो चालक उतरकर भागने लगा, जिसे पीछा कर दबोच लिया। कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 205 पेटी अवैध शराब की मिली। कंटेनर व शराब को जब्त कर अंबाला सिटी पंजाब निवासी चालक निर्भय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

केबिन बनाकर छिपा रखी थी शराब
कंटेनर को खोल कर देखा तो वह पीछे से खाली था। गौर से देखने पर उसमें आगे एक छोटा गेट नजर आया, जिसे खोलकर देखा तो चालक कैबिन व कंटेनर के खाली हिस्से के बीच में केबिन बना था। जिसमें अवैध शराब से भरी 205 पेटियां रखी हुई थी। पकड़ी गई शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रूपए बताई जा रही है।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.