Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बीकानेर से छात्र अगवा जयपुर लाकर छोड़ा
Saturday, July 31, 2010, 00:50 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। बीकानेर से गुरूवार रात अपहरण कर लाए एक छात्र को वैन सवार बदमाश जयपुर में सदर थाना इलाके में पटक कर फरार हो गए। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

किशोर अनिल (14) पुत्र मुनासब मीरासी मुक्तानंद नगर, बीकानेर का रहने वाला है। वह सातवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के पोलोविक्ट्री स्थित एक टे्रवल्स कंपनी वाले ने किशोर की सूचना दी थी। किशोर को थाने ले जाकर पूछताछ कर उसके परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार शाम को किशोर को उसके परिजनों सौंप दिया गया। उधर गुरूवार देर रात तक अनिल के नहीं मिलने पर परिजनों ने बीकानेर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी।

नाना के सामने खोली जुबान
थाने ले जाने के बाद पुलिस ने अनिल से पूछताछ की, लेकिन उसने घर वालों का पता बताने के अलावा कुछ नहीं बताया। बाद में अपने नाना मुखराम के सामने उसने बताया कि रात को घर के बाहर से चार जने उसे बेहोश कर वैन में डालकर ले गए थे। आरोपियों ने उसके मुंह पर एक रूमाल रखा था। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आया तो उसने अपने आप को एक पार्क में पाया। लोगों से शहर का नाम पूछने पर जयपुर बताया।
More Stories Top News
jaipur news रोडवेज बेड़ा होगा बड़ा, होंगी एक हजार भर्तियां
jaipur news रवि का पूरा इलाज सुनिश्चत करें
jaipur news सूचना में सुराख
jaipur news तो क्या फिर भीड़भाड़ में भेज दें हैवी ट्रैफिक
jaipur news रफ्ता-रफ्ता काम, सांसत में जान
jaipur news ज्वैलर के घर 20 लाख की चोरी
jaipur news चोरी की नीयत से घुसा, गृह स्वामी ने दबोचा
jaipur news पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई आज
jaipur news अपनी मेट्रो सबसे तेज
jaipur news छात्रसंघ अध्यक्ष को निष्कासित करो
Copyright © Daily News. All rights reserved.