जयपुर। सांप तस्कर राजेश कपूर जयपुर से सांप इकट्ठे कर दुबई भेजता था। यह बात उसने पुलिस पूछताछ में कबूली है। राजेश कपूर ने पुलिस को बताया कि उसने दो पासपोर्ट बनवा रखे है, जिसमें एक पासपोर्ट अदालत में जब्त है। दूसरे की पुलिस तलाश कर रही है। सख्ती से पूछताछ करने पर वह पागलपन का नाटक भी करने लगा है।
एसपी हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि राजेश से पूछताछ में उसने पहले तो गलता गेट इलाके से सपेरों की बस्ती में पिछले दिनों सांप खरीदने की बात बताई। पुलिस टीम उसे लेकर सपेरों की बस्ती गई तो सपेरे नहीं मिले पर लोगों ने उसकी आवाजाही की पुष्टि की है। पुलिस राजेश से पूछताछ कर सांपों को दुबई भेजने वाले मध्यस्थ की तलाश कर रही है। कार में मिली मूर्तियों के बारे में उससे कोई विशेष जानकारी नही जुटाई जा सकी है।
|
|
|
|
|
|
|