Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
8 अब नहीं अटकाएगा
Saturday, July 31, 2010, 00:49 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। चौपहिया वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आठ का अंक बनाने में अगले कुछ दिन में राहत मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार आरटीओ कार्यालय ने परिवहन विभाग को जगतपुरा कार्यालय के ड्राइविंग ट्रैक की निर्धारित मापदंडों के अनुसार फिर से जांच करवाने के लिए पत्र भेजा है। जांच के बाद ट्रैक की लंबाई एवं चौड़ाई बढ़ना तय है।

इस स्थिति में ड्राइविंग टेस्ट देने वालों के लिए गाड़ी के ट्रैक से नीचे उतरने की संभावना कम होने पर टेस्ट आसानी से पास करना संभव होगा। इसके साथ ही पत्र में जगतपुरा कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं छाया, पानी एवं शौचालय की व्यवस्था सुचारू करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि वाहन चालकों की ओर से आरटीओ कार्यालय में "आठ" अंक के ट्रैक की लंबाई कम होने की शिकायत की जाती रही है।

अव्यवस्थाओं का भंडार
जगतपुरा आरटीओ कार्यालय में न तो पीने का पानी है न ही शौचालय। महिलाओं के लिए स्थिति और भी खराब हो जाती है। एक ओर घंटों लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार करना और दूसरी तरफ सुविधाओं के अभाव से जूझना। कई बार तो महिलाएं गश खाकर गिर चुकी हैं।

आधुनिकीकरण की संभावना
जगतपुरा आरटीओ कार्यालय में बने ट्रैक का आधुनिकीकरण भी किया जा सकता है। तकनीकी खामियों के कारण ट्रैक पर वाहन चालक का पूरी तरह से आकलन नहीं हो पाता। वर्तमान में ट्रैक पर न तो ट्रैफिक सिग्नल है न ही चालक की क्षमता जांच के लिए ब्रेक लगाने जैसी परिस्थितियां। पुराना होने के कारण ट्रैक टूट-फूट गया है।

परिवहन मुख्यालय को पत्र भेजकर आमजन को होने वाली असुविधाओं से निजात दिलाने एवं ट्रैक के आधुनिकीकरण की मांग की गई है।
जगरूपसिंह यादव, आरटीओ जयपुर
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.