Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बुरी लत ले डूबी अधेड़ को
Saturday, July 31, 2010, 00:48 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। बीस दिन पहले हाथ पैर बांध गला घोंट कर अधेड़ की हत्या की गुत्थी को आमेर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि अधेड़ समलैगिंक संबंधों का आदि था और काम दिलाने का झांसा देकर युवकों का फांसता फिर नशीली चाय पिलाकर उनकी अश्लील क्लिपिंग बना लेता था। वीडियो फुटेज दिखाकर वह उनके साथ जबर्दस्ती करता था, इससे परेशान होकर इन दो युवकों ने उसकी हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपी बूंदी निवासी युनूस व मोहसीन है।

एसपी (नोर्थ) अशोक नरूका ने बताया कि 11 जुलाई को आमेर में अकबरी मस्जिद के पीछे बने मकान में किसी ने हाथ पैर बांधकर बांस बदनपुरा निवासी अहसान खां की तौलिए से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में उसके बेटे अंसार खां ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। मृतक के कमरे से एक मोबाइल मिला था, जिसके मेमोरी कार्ड में लड़कों के साथ समलैगिंक संबंध बनाते हुए कई अश्लील क्लीपिंग मिली थी। अहसान के परिजन भी उसकी इस गंदी लत से परेशान थे।

इसलिए की थी हत्या
युनुस ने अहसान से रूपए उधार लिए थे। इस वजह से वह अक्सर अहसान के पास आमेर वाले कमरे पर आता जाता रहता था। वह अपने दोस्त मोहसीन को अहसान से रूपए दिलाने के लिए आमेर में अहसान के पास गया था। रात में अहसान ने दोनों के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। जबर्दस्ती से परेशान होकर दोनों के हाथ पैर बांधकर अहसान का गला घोंट दिया और वहां से भाग छूटे।

यूं आए गिरफ्त में
एएसपी अनिल गोठवाल के निर्देशन में एएसपी ममता विश्नोई तथा आमेर थानाधिकारी महेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि 2007 में अहसान का एक दोस्त आजाद उसके साथ रहता था। आजाद का भांजा बूंदी निवासी युनुस भी अहसान के पास आया करता था। वह जयपुर में टैक्सी चलाता था और घटना के बाद से गायब था। टीम बूंदी पहुंची और युनुस व मोहसीन को लेकर जयपुर आई। दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.