Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
दो दुर्लभ मूर्तियां उड़ाई
Saturday, July 31, 2010, 00:48 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
j1t
Left
जयपुर। शहर में एक के बाद एक हो रही चोरियों ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी है। चोर छोटी-मोटी वारदात ही नहीं बड़ी वारदात को भी बेखौफ अंजाम देने से नहीं चूकते। मुहाना थाना इलाके में गुरूवार देर रात चोर एक मंदिर से 5 सौ साल पुरानी दो दुर्लभ मूर्तियां चुरा ले गए। गत वर्ष भी इसी मंदिर से चोर एक मूर्ति चुरा ले गए थे, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बरामद की थी।

पुलिस के अनुसार मुहाना गांव में चारभुजानाथ का मंदिर है। गुरूवार रात सवा आठ बजे मंदिर के पुजारी लादूराम शर्मा पूजा करने के बाद घर चले गए। सुबह 6 बजे उनका लड़का राकेश मंदिर की सफाई करने पहुंचा तो सीमेंट की जाली टूटी हुई मिली और चैनल गेट खुला हुआ था। अंदर देखा तो भगवान चारभुजानाथ और मुरली मनोहरजी की मूर्तियां गायब थीं।

यह देख उसने घरवालों को इसकी सूचना दी। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवायड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए। उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।

पहले भी हो चुकी चोरी
गत वर्ष इसी मंदिर से चोरों ने भगवान चारभुजानाथ की मूर्ति चुरा ली थी। इस पर पुलिस ने एक महीने बाद बोगस ग्र्राहक बनकर सात करोड़ में मूर्तियों का सौदा तय किया और दो इंजीनियर छात्रों सहित एक कुछ लोगों को गिरफ्तार कर मूर्ति बरामद की थी। मूर्ति बरामद करने के बाद गांव वालों ने मूर्ति की फिर से प्राण प्रतिष्ठा करवा दी थी।

अष्टधातु की हैं मूर्तियां
चारभुजानाथ और मुरली मनोहरजी की मूर्तियां अष्टधातु से बनी हुई थीं। दोनों मूर्तियां करीब 45 किलो वजनी हैं, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रूपए बताई जा रही हैं। जिस तरह से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उससे ऎसा लग रहा है कि उन्होंने पहले मंदिर में रैकी की होगी। उन्हें मंदिर परिसर की पूरी जानकारी थी। एफएसएल टीम को चोरों के पद चिह्न मिले हैं। मूर्तियां चुराने के बाद चोर भगवान की पोषाक वहीं छोड़ गए।

इस तरह दिया अंजाम
चारभुजानाथ मंदिर के पीछे लगी सीमेंट की जाली तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने चैनल गेट का ताला तोड़कर गर्भगृह के अंदर से मूर्तियां लेकर 15 फुट ऊंची दीवार से कूद गए। दोनों मूर्तियां करीब 45 किलो वजनी थी। इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर अपने साथ कोई चौपहिया वाहन लाए होंगे।

पुलिस टीमें रवाना
चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। पिछले वर्ष चारभुजानाथ की मूर्ति चुराने वाले आरोपियों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। चोरों की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर रवाना कर दी गई हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.