Daily News
Sunday, 05 September, 2010
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जलदाय चौकी में जूतम-पैजार
Friday, July 30, 2010, 02:00 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर । जलदाय चौकी पर पहुंचे लोगों का मटके फोड़ना और दफ्तर में जबरन घुसना सुरक्षा की बाट जोह रहे कर्मचारियों को गवारा नहीं गुजरा और दोनों पक्ष आमने-सामने हुए, किसी ने दफ्तर का कांच तोड़ा, किसी ने फोन उठाकर फेंका तो कोई डंडा उठा लाया। उधर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय विधायक एईएन की कुर्सी पर कब्जा कर बैठे।

मामला बड़ी चौपड़ स्थित मेहंदी का चौक जलदाय चौकी का है। यहां गुरूवार सुबह 11 बजे रैगरों की कोठी के दर्जनों लोगों ने पानी की किल्लत के विरोध में मटके फोड़े और फिर एईएन कक्ष में घुसने की कोशिश की। कर्मचारियों ने रोका, लेकिन वे नहीं रूके। लोगों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और दफ्तर में घुसकर कांच तोड़ डाला। इधर, तैश में आए कर्मचारियों ने हाथों में डंडे लेकर उन पर वार करने की कोशिश की। इतने में ही स्थानीय विधायक मोहनलाल गुप्ता व पार्षद अजय यादव भी लोगों का नेतृत्व करने जा पहुंचे। विधायक गुप्ता ने एईएन की कुर्सी पर कब्जा जमाया तो पार्षद ने लोगों के साथ मिलकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पुलिस सहित पहुंचे सेक्टर अधिकारी बलदेव सिंह हाड़ा ने बीच बचाव कराया और इंजीनियरों को सप्लाई दुरूस्त करने के निर्देश दिए। तब मामला शांत हुआ।

कई दिन से नहीं मिल रहा पानी

रैगरों की कोठी के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। कभी 15 मिनट तो कभी आधा घंटे पानी आता है, जबकि टैंकरों से पानी खास-खास लोगों के घरों में पहुंचाया जाता है।
More Stories Top News
jaipur news चोर ले गए मोर
jaipur news बेटी को छुड़ाने की सीएम से गुहार
jaipur news महिला को सड़क पर मिला स्टार कछुआ
jaipur news फर्जी पट्टे थमा लोगों को ठगा
jaipur news सैकड़ों आंधियों पर भारी एक चिराग
jaipur news राज्यस्तरीय समारोह में 62 शिक्षक होंगे सम्मानित
jaipur news दो दिन में भरें जानलेवा गड्ढे
jaipur news शेखावाटी विवि की राह कठिन
jaipur news बकाया वसूलें, सफाई पर ध्यान दें
jaipur news कमेटी सदस्य की नियुक्ति विवादों में
Copyright © Daily News. All rights reserved.