जयपुर । एसएमएस अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक ऑपरेशन थियेटर में गुरूवार को ऑपरेशन टेबल की मामूली-सी बात को लेकर डॉक्टर उलझ पड़े। मामला इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों डॉक्टरों को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को तलब करना पड़ा। प्रिंसिपल ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
गुरूवार दोपहर कार्डियोथोरेसिक (सीटी) ऑपरेशन थियेटर के अंदर से अचानक काफी आवाजें आने लगीं। असल में ऑपरेशन थियेटर में एक ओटी टेबल खाली थी। जब एक डॉक्टर ने उसे इस्तेमाल की बात की तो दूसरे डॉक्टर इस बात पर भड़क गए। मेडिकल कॉलेज के पिं्रसिपल डॉ. अशोक पानगडिया ने दोनों डॉक्टरों को बुलाया और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
|
|
|
|
|
|
|