जयपुर । शहर में वाहन चोरों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोर यातायात पुलिस मुख्यालय यादगार व रिजर्व पुलिस लाइन से मोटरसाइकिल चुरा ले गए।
यादगार के बाहर पार्किग में पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिलों के साथ खड़ी एक बाइक कोई ले उड़ा। सिकराय तहसील के जोधा गांव निवासी कैलाश चंद शर्मा बुधवार को किसी काम से जयपुर आए थे। दोपहर लगभग तीन बजे अजमेरी गेट पर बारिश के कारण उन्होंने अपनी बाइक यादगार की पार्किग में खड़ी कर दी और खुद बारिश से बचाव के लिए पास में ही दुकानों के पास चला गया। 15 मिनट बाद ही वह लौटकर आया तो मोटरसाइकिल नदारद मिली।
इस पर उन्होंने यादगार के भीतर सूचना दी। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई पर बाइक पता नहीं चल सका। उधर, वृत्ताधिकारी रामगंज के कार्यालय में कार्यरत कांस्टेबल प्रदीप शर्मा के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर से कोई उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। कांस्टेबल प्रदीप 25 जुलाई की रात को क्वार्टर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके सोया था। दूसरे दिन सुबह उठा तो बाइक नहीं मिली। पहले तो उसने सोचा कि कोई पहचान वाला मोटरसाइकिल ले गया होगा। जब 27 तारीख तक भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला तो उसने सिंधी कैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
|
|
|
|
|
|
|