Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
पंकज नकली घी बनाने का मास्टर माइंड
Friday, July 30, 2010, 01:58 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर । नकली घी बनाने के आरोप में गुरूवार को महेश नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आई फैक्ट्री की डायरेक्टर कृष्णा शर्मा का पति पंकज शर्मा नकली घी तैयार करने का मास्टर माइंड है। वह खुद भी नकली घी बनाने के मामले में तीन बार गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस को उसकी और उसके साथ काम करने वाले जगदीश व बाबूलाल की तलाश है।

तीन घंटे तक उपलब्ध नहीं हुआ खाद्य निरीक्षक

करतारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भारी मात्रा में पकड़े गए मिलावटी घी के सेम्पल लेने के लिए खाद्य निरीक्षक तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहंुचे। कोटपूतली में उल्टी-दस्त के मामले के कारण सारी ताकत इस इलाके में झौंकने के चक्कर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य निरीक्षकों की ड्यूटी यहां लगा दी। इधर, पुलिस ने करतारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई कर मिलावटी घी पकड़ा, लेकिन दो-तीन घंटे तक सेम्पल लेने के लिए शहर में खाद्य निरीक्षक तक उपलब्ध नहीं हुआ।

इस बीच पुलिस की सूचना पर रसद विभाग यहां पहुंचा। जिला रसद अधिकारी ने चिकित्सा विभाग को यहां खाद्य निरीक्षक उपलब्ध कराने की इत्तला दी। उसके बाद संयुक्त निदेशक के अंतर्गत लगे खाद्य निरीक्षक को यहां सेम्पल उठाने के लिए कोटपूतली से भेजा गया।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.