Daily News
Tuesday, 07 September, 2010
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
फूड इंस्पेक्टर ही बनवा रहा था नकली घी!
Friday, July 30, 2010, 01:17 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
4a
Left
जयपुर। करतारपुरा औद्योगिक क्षेत्र के पास एक मकान में चल रहे नकली घी के कारखाने का पुलिस ने गुरूवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस को पता चला है कि सीएमएचओ ऑफिस जयपुर में कार्यरत खाद्य निरीक्षक विनोद शर्मा की कारखाने में हिस्सेदारी है। कारखाने से एक महिला सहित सात जनों को गिरफ्तार कर साढ़े तीन टन तैयार नकली घी, डेढ़ टन कच्चा माल, एसेंस और खाली रैपर जब्त किए गए। आरोपियों ने कबूला है कि रसद विभाग में वे मोटी बंधी देते थे।

हालांकि वे पकडे जाने के डर से जयपुर में सप्लाई न करके शेखावाटी व राज्य के पूर्वी क्षेत्र में प्रतिदिन दो टन नकली घी भेज रहे थे। सीओ सोडाला रघुवीर सैनी ने बताया कि करतारपुरा के पास रानीकुंज मकान न. 14-15 पर छापा मार कारखाने की निदेशक कृष्णा शर्मा पत्नी पंकज शर्मा, सहयोगी श्रवण शेखावत और पांच मजदूरों को गिरफ्तार किया गया।

महेश नगर थानाधिकारी आलोक सैनी ने टीम के साथ गुरूवार को यह कार्रवाई की। पंकज शर्मा ने कारखाना विनोद शर्मा की हिस्सेदारी में चला रखा था। पिछले तीन माह से यहां बड़ी तादाद में नकली घी तैयार हो रहा था। विनोद शर्मा को पुलिस ने भादसं की धारा 120 के तहत षड्यंत्र का दोषी माना है।

बेकरी पैकिंग का दिखावा

लोगों व अधिकारियों की नजरों से बचाने के लिए कारखाने का बेकरी पैकिंग के रूप में रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जिसकी डायरेक्टर पंकज शर्मा की पत्नी कृष्णा शर्मा है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में फूड इंस्पेक्टर विनोद शर्मा का मिलीभगत में नाम सामने आया है। -रघुवीर सैनी, सीओ सोडाला

नकली घी बनाने वाले मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस जांच कर ले। -विनोद शर्मा, आरोपी
More Stories Top News
jaipur news फर्जी पंजीयन का खेल पुलिस ने किया "फेल"
jaipur news वकील अड़े, क्रमिक अनशन शुरू
jaipur news जमीन के नाम पर ठगे थे दस लाख
jaipur news ओपीडी छोड़ सीनियर भी हुए साथ
jaipur news जनता क्यों भुगते खमियाजा
jaipur news साफ आया गंदा पहुंचाया
jaipur news 30 यूनिटों पर ऑनलाइन क्लोरीनेशन शुरू
jaipur news पुनर्गणना पर फैसला कल संभव
jaipur news मेट्रो में लेटलतीफी तो रोज एक लाख जुर्माना
jaipur news सस्ते का सब्जबाग दिखा लाखों ठगे
Copyright © Daily News. All rights reserved.