Daily News
Sunday, 05 September, 2010
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कर्मचारियों का डीए 10 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी
Friday, July 30, 2010, 01:19 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। सरकार राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नौ-दस प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी कर रही है और वित्त विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल कर्मचारियों का डीए 35' है और बढ़ोतरी के बाद इसके 45' तक हो जाने की उम्मीद है। इस वृद्धि से राजकोष पर लगभग 1200-1500 करोड़ रू. का वित्तीय भार पड़ेगा। इस बारे में अंतिम निर्घारण केन्द्र सरकार की ओर से चालू महंगाई सूचकांक को तय करने के बाद किया जाएगा।

जल्द ही केन्द्र सरकार की ओर से केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की जाएगी और उसके तुरंत बाद राज्य सरकार भी महंगाई भत्ते की घोषणा कर देगी। इसका लाभ राज्य में करीब साढ़े आठ लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया था। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को करीब 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की संभावना थी लेकिन फिलहाल नौ-दस प्रतिशत भत्ता देने का आकलन किया जा रहा है।

मूल वेतन पर आधारित

महंगाई भत्ते का यह प्रतिशत मूल वेतन पर आधारित होगा। उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी का मासिक मूल वेतन 10000 रूपए है, तो नौ प्रतिशत वृद्धि के हिसाब से उसके मासिक वेतन में 900 रूपए की वृद्धि होगी।
More Stories Top News
jaipur news चोर ले गए मोर
jaipur news बेटी को छुड़ाने की सीएम से गुहार
jaipur news महिला को सड़क पर मिला स्टार कछुआ
jaipur news फर्जी पट्टे थमा लोगों को ठगा
jaipur news सैकड़ों आंधियों पर भारी एक चिराग
jaipur news राज्यस्तरीय समारोह में 62 शिक्षक होंगे सम्मानित
jaipur news दो दिन में भरें जानलेवा गड्ढे
jaipur news शेखावाटी विवि की राह कठिन
jaipur news बकाया वसूलें, सफाई पर ध्यान दें
jaipur news कमेटी सदस्य की नियुक्ति विवादों में
Copyright © Daily News. All rights reserved.