Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
गुस्साए सिख, लगाया जाम
Saturday, January 28, 2012, 02:50 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
6a
Left
जयपुर । माणकचौक थाना इलाके में दो दिन पहले कार को साइड देने की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक सिख छात्र से मारपीट कर दस्तार उतार हवा में उछालने की घटना के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर को सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने राजापार्क गुरूद्वारे के पास गोविंद मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। बाद में सूचना पर डीसीपी (पूर्व) महेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब दो घंटे बाद रास्ता खोला गया।


विदित रहे 25 जनवरी की शाम को चांदी की टकसाल निवासी सीएस की तैयारी कर रहा अमनदीप (20) अपनी चचेरी बहन रूचि के साथ कार से सी-स्कीम स्थित इंस्टीट्यूट से घर लौट रहा था। सिटी पैलेस के पास आगे चल रहे एक कार चालक से साइड देने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर दूसरी कार में सवार आरोपी युवक रवि ने फोन कर अपने साथियों को वहां बुलवाया और अमनदीप के साथ मारपीट की। आरोपियों ने कार में बैठी उसकी बहन रू चि के साथ भी धक्का-मुक्की व अभद्रता की तथा कार में तोड़फोड़ कर डाली थी। इस संबंध में अमनदीप ने माणकचौक थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके दो दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके विरोध में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे आक्रोशित सिख समुदाय के लोग राजापार्क गुरूद्वारे के पास जमा हुए और रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान गोविंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर अन्य मार्गो से निकाला। बाद में सूचना पर डीसीपी (पूर्व) महेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.