Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
शराफत का खून
Tuesday, July 27, 2010, 00:13 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
j1t
Left
जयपुर। सदर थाना इलाके में रविवार रात घात लगाए बैठे बदमाशों ने चाकू घोंप कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक हसनपुरा में आरीतारी के कारखाने में काम करता था। पुलिस का मानना है कि हत्या संभवत: रंजिश के चलते की गई है। पुलिस की सूचना पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं।

पुलिस के मुताबिक राजीव नगर हसनपुरा निवासी मृतक शराफत अली उर्फ बबलू (33) मूलत: बरेली का रहने वाला था। वह राजीव नगर हसनपुरा स्थित आरीतारी के कारखाने में काम करता था। वह साथी मजदूरों के साथ रात को कारखाने में ही सोता था। रविवार रात शराफत अपने साथी आसिफ के साथ खाना खाने के बाद पहली मंजिल से पानी पीने के लिए नीचे आया था।

इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसेचाकू घोंप दिया, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। शराफत की चीख सुनकर आसिफ नीचे आया और साथियों की मदद से उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शराफत को मृत घोषित कर दिया।

परिचित का हो सकता है हाथ
पुलिस का मानना है कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, उसे देखकर ऎसा लगता है कि हत्यारा परिचित रहा होगा। उसे कारखाने की पूरी लोकेशन पता थी। पुलिस इस मामले में कारखाने में काम कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है। कारखाने में करीब पच्चीस मजदूर काम करते थे।
More Stories Top News
jaipur news रोडवेज बेड़ा होगा बड़ा, होंगी एक हजार भर्तियां
jaipur news रवि का पूरा इलाज सुनिश्चत करें
jaipur news सूचना में सुराख
jaipur news तो क्या फिर भीड़भाड़ में भेज दें हैवी ट्रैफिक
jaipur news रफ्ता-रफ्ता काम, सांसत में जान
jaipur news ज्वैलर के घर 20 लाख की चोरी
jaipur news चोरी की नीयत से घुसा, गृह स्वामी ने दबोचा
jaipur news पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई आज
jaipur news अपनी मेट्रो सबसे तेज
jaipur news छात्रसंघ अध्यक्ष को निष्कासित करो
Copyright © Daily News. All rights reserved.