Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जिंदगी की सड़क पर वो रह गई अकेली
Tuesday, July 27, 2010, 00:11 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
5a
Left
जयपुर । लालसोटइलाके में रिश्तेदार की बेटी के सगाई समारोह में शामिल होकर जयपुर लौट रहे स्कूटर सवार परिवार को लवाण मोड़ पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे
की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दंपती को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के मुताबिक रावल जी का बाजार गंगापोल ब्रह्मपुरी निवासी घनश्याम सैन (40) अपनी पत्नी कुसुमलता (37) व बेटे मयंक (8) के साथ रविवार शाम को लालसोट इलाके में लवाण गांव निवासी अपने साडू की बेटी के सगाई समारोह में गया था।

सोमवार सुबह करीब छह बजे वह एक्टिवा स्कूटर से अपनी पत्नी व बेटे के साथ जयपुर लौट रहा था। रास्ते में बांसखो लवाण मोड़ के पास पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद भी एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक रास्ता जाम कर दिया। जिससे वाहनों कीं लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल दंपती को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.