Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
यह तो हवाई यात्रियों को मारने का लाइसेंस था
Tuesday, July 27, 2010, 00:08 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
4a
Left
जयपुर । सांगानेर एयरपोर्ट पर संचालित फ्लाइंग कॉलेज में ट्रेनिंग के दौरान भ्रष्टाचार का पता चला है। 22 घंटे के उड़ान का प्रशिक्षण देकर ही एक युवती को 169 घंटे की उड़ान का प्रमाण-पत्र जारी कर दिया। यही नहीं लॉग बुक में भी खानापूर्ति कर दी गई। शिकायत पर एसीबी ने जांच की और गड़बड़ी के आरोप में कॉलेज के चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और उनके सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीबी के आईजी उमेश मिश्र ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशक नई दिल्ली के अधीन देशभर में हवाई अaों पर कॉमर्शियल पॉयलेट की ट्रेनिंग दी जाती है। सांगानेर एयरपोर्ट पर ऎसे ही फ्लाइंग कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही निधि वशिष्ठ ने मात्र 22 घंटे ही उड़ान का प्रशिक्षण प्राप्त किया और उसे 169 घंटे की उड़ान का प्रमाण-पत्र कॉलेज से जारी कर दिया गया।

शिकायत मिलने पर एसीबी ने जांच की तो पता चला कि कॉलेज के चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर सुभाष विजयवर्गीय और उनके सहायक महेन्द्र कुमार ने 169 घंटे उड़ान की फर्जी लॉग बुक भर दी। इसी तरह क्रॉस कंट्री उड़ान के रिकॉर्ड में भी हेर फेर की गई थी। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और इसमें अन्य कई खुलासे होने की आशंका है।


200 घंटे के बाद पायलट

नियमानुसार कॉमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे व्यक्ति को लाइसेंस के लिए कम से कम 200 घंटे की उड़ान का प्रशिक्षण अनिवार्य है। एक घंटे के उड़ान प्रशिक्षण का 2303 रूपए शुल्क फ्लाइंग कॉलेज द्वारा वसूला जाता है।

खराब विमान कागजों में हिसार उड़ा

गड़बड़ी की इंतहा तो तब हो गई जब 23 सितंबर 2007 को निधि वशिष्ठ द्वारा जयपुर से हिसार और हिसार से जयपुर एयरपोर्ट की शेषना विमान से क्रॉस कंट्री उड़ान लॉग बुक में भर दी गई। इसमें जयपुर फ्लाइंग कॉलेज के महेन्द्र सिंह और हिसार फ्लाइंग कॉलेज के एमएस बेनीवाल के हस्ताक्षर हैं जबकि फ्लाइंग कॉलेज के रिकॉर्ड के मुताबिक 23 सितंबर 07 को शेषना विमान मरम्मत के लिए वर्कशॉप में था।
More Stories Top News
jaipur news रोडवेज बेड़ा होगा बड़ा, होंगी एक हजार भर्तियां
jaipur news रवि का पूरा इलाज सुनिश्चत करें
jaipur news सूचना में सुराख
jaipur news तो क्या फिर भीड़भाड़ में भेज दें हैवी ट्रैफिक
jaipur news रफ्ता-रफ्ता काम, सांसत में जान
jaipur news ज्वैलर के घर 20 लाख की चोरी
jaipur news चोरी की नीयत से घुसा, गृह स्वामी ने दबोचा
jaipur news पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई आज
jaipur news अपनी मेट्रो सबसे तेज
jaipur news छात्रसंघ अध्यक्ष को निष्कासित करो
Copyright © Daily News. All rights reserved.