Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
आज से मिलेगा सरस गोल्ड
Monday, July 26, 2010, 23:55 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। जयपुर डेयरी ने सरस गोल्ड दूध सप्लाई की पूरी तैयारी कर ली है। शहर में सोमवार दोपहर बाद से सरस गोल्ड की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बरसात के बाद हरा चारा खाने से पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ने तथा शादी-ब्याह की मांग में कमी आने के बाद डेयरी ने गोल्ड दूध की आपूर्ति फिर से शुरू करने का निर्णय किया है। डेयरी सूत्रों के अनुसार शादी-ब्याह की वजह से भारी मांग और गर्मी से पशुओं का दूध घटने से आवक में कमी आने की वजह से जयपुर डेयरी ने 24 जून से सरस गोल्ड दूध की आपूर्ति बंद कर थी।

उस समय राजस्थान राज्य को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन से संबंधित कई जिलों की डेयरियों ने सरस गोल्ड दूध की आपूर्ति बंद की थी, अब उन सब में भी गोल्ड की बिक्री शुरू करने की तैयारी चल रही है। जयपुर डेयरी के एमडी एल.के. कौशिक ने बताया कि जयपुर डेयरी सोमवार से शहर में 75 हजार लीटर दूध प्रतिदिन सप्लाई करेगी। फिलहाल भाव भी 30 रूपए प्रति लीटर ही रखा गया है।
More Stories Top News
jaipur news रोडवेज बेड़ा होगा बड़ा, होंगी एक हजार भर्तियां
jaipur news रवि का पूरा इलाज सुनिश्चत करें
jaipur news सूचना में सुराख
jaipur news तो क्या फिर भीड़भाड़ में भेज दें हैवी ट्रैफिक
jaipur news रफ्ता-रफ्ता काम, सांसत में जान
jaipur news ज्वैलर के घर 20 लाख की चोरी
jaipur news चोरी की नीयत से घुसा, गृह स्वामी ने दबोचा
jaipur news पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई आज
jaipur news अपनी मेट्रो सबसे तेज
jaipur news छात्रसंघ अध्यक्ष को निष्कासित करो
Copyright © Daily News. All rights reserved.