Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
नर्सिगकर्मी निहाल
Wednesday, March 10, 2010, 06:07 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में संविदा पर काम कर रहे नर्सिगकर्मियों की तनख्वाह बढ़ा दी गई है। इससे नर्सिगकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब तक एनआरएचएम के तहत काम कर रहे संविदा नर्सिगकर्मियों को 4500 रूपए मेहनताना दिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 7500 रूपए कर दिया गया है। इससे 9000 जीएनएम नर्सिगकर्मियों को फायदा मिलेगा।

राज्य सरकार ने गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों पर एनआरएचएम के तहत लगी एएनएम का मेहनताना भी 3500 रूपए से बढ़ाकर छह हजार रूपए तथा लैब टेक्नीशियन का मेहनताना तीन हजार रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रतिमाह कर दिया है।

फैक्ट फाइल
जीएनएम : 9000
एएनएम : 3600
लैब टेक्नीशियन : 2100

गांवों में लगे नर्सिगकर्मियों का मेहनताना बढ़ाने का सरकार का कदम सराहनीय है। अब नर्सिंगकर्मी गांवों में काम करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने से नर्सिंगकर्मियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
प्यारेलाल चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन

तनख्वाह में बढ़ोतरी होने से गांवों में काम करने के लिए और नर्सिगकर्मी आगे आएंगे।
नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.