Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बोलेरो ने बरपाया कहर
Wednesday, March 10, 2010, 06:04 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। करधनी थाना इलाके में निवारू रोड के पास तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने सोमवार रात एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पीछे चला गया और पीछे आ रही एक बाइक और कार से जा भिड़ा। हादसे में ऑटो में सवार महिला की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा रात 10:30 बजे निवारू रोड स्थित गैस गोदाम के पास हुआ। चित्रकूट कॉलोनी निवारू रोड निवासी भगवती कुमावत (32) व उसका पति दीपक कुमावत बाजार से हैंडीक्राफ्ट का सामान लेकर ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निवारू रोड स्थित गैस गोदाम के पास तेज गति से आ रही बोलेरो ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पीछे की तरफ चला गया और पीछे आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक उसके पीछे आ रही एक कार से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भगवती व दीपक को एसएमएस अस्पताल भिजवाया जहां भगवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.