Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
भू-माफिया पर लगेगी लगाम
Wednesday, March 10, 2010, 06:06 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के दौरान भू-माफिया और जमीन संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए जेडीए में विशेष थाना खोलने की घोषणा की। थाने में जेडीए से जुड़े तमाम फर्जीवाड़ों की एफआईआर और जांच होगी।

थाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर सरकार को दिया गया था। इसमें गजट नोटिफिकेशन से लेकर नफरी और काम करने का तरीका भी तय कर लिया गया है। जेडीए की प्रवर्तन निदेशक मालिनी अग्रवाल ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो थाना कुछ ही माह में अस्तित्व में आ जाएगा।

थाने में ये होंगे तैनात
- डीएसपी स्तर का अधिकारी होगा प्रभारी
- चार इंस्पेक्टर
- 20 सब इंस्पेक्टर
- 20 एएसआई
- 50 से अधिक हैडकांस्टेबल-कांस्टेबल

ये अपराध दर्ज होंगे
जेडीए थाने में जेडीए की जमीन पर कब्जे, सोसायटी के फर्जी पट्टे जारी करने, दोहरे पट्टे जारी करने और बिना जमीन ही पट्टे जारी कर देने के मामले दर्ज होंगे। इससे जेडीए से जुड़े रिकॉर्ड से हाथों-हाथ मिलान कर अपराधियों पर लगाम कसी जा सकेगी।

पहले बंद हो चुके हैं थाने
वर्ष 1992 में भी इसी मंशा के साथ जयपुर, कोटा और जोधपुर में स्पेशल थाने खोले गए थे पर गजट नोटिफिकेशन के अभाव में उनमें आने वाली शिकायतों के मामले संबधित थानों में ही दर्ज करने पड़ते थे।

ऎसे में वे लंबे समय तक नहीं चल पाए। जेडीए में स्थापित थाने में इस अवधि में ढाई सौ से ज्यादा मामले केवल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के आए थे, जिन्हें दर्ज कर संबंधित इलाके के थानों में भेज दिया गया।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.