Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सस्ते का सब्जबाग दिखा लाखों ठगे
Tuesday, September 07, 2010, 23:56 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत सस्ते में फ्लैट बुक कराकर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रुप हाउसिंग कंपनी के खिलाफ विधायकपुरी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। लक्ष्मण कॉलोनी निवासी डॉक्टर वाई.एन. राय, रजत पथ मानसरोवर निवासी भंवर गोपाल व मुर्गी फार्म आगरा रोड निवासी सीमा गुप्ता ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है कि वर्ष 2007 में विनोबा मार्ग सी-स्कीम स्थित ग्रुप हाउसिंग कंपनी कृष्णा रियलटर्स ने समाचार पत्रों में विज्ञापन दिए थे।

इसमें कंपनी की डिग्गी रोड स्थित ग्रुप हाउसिंग योजना में सस्ते में फ्लैट बुक करवाने और चाहने पर दो साल बाद फ्लैट कंपनी को दोगुनी रकम में वापस बेच सकने की शर्त दी गई थी। उन्होंने कंपनी के ऑफिस में अभय जैन व अभिषेक जैन से संपर्क किया और तीनों ने 80 लाख रूपए देकर फ्लैट बुक करा लिए। उन्हें प्रोफिट के नाम पर अभय व अभिषेक ने एडवांस चैक दे दिए। सीमा व डॉक्टर वाई.एन. राय दो साल बाद डिग्गी रोड पर फ्लैट देखने गए तो वहां इस नाम की कोई योजना ही नहीं मिली।

उन्होंने अभय व अभिषेक से संपर्क किया तो वे टालते रहे और कहा कि विश्वास नहीं है तो हमारे एडवांस में दिए चैकों से रकम निकाल लो। पीडितों ने बैंक में चैक लगाए तो वे भी अनादरित हो गए। बाद में पीडित कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो ताले लगे मिले। पुलिस का मानना है कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.