जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में निरस्त हुए मतपत्र दिखाने और पुनर्मतगणना की मांग पर अंतिम निर्णय शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के बाद लिया जाएगा। कमेटी की बैठक 8 सितंबर को होगी। वैकिल्पिक रूप से छात्र कल्याण अधिष्ठाता की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. आरएन जाट ने बताया कि मुकेश भाखर समर्थकों की ओर से की गई मांग पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। किसी भी निर्णय से पूर्व शिकायत निवारण कमेटी की बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश दाधीच से भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। संभावना है कि वे रिपोर्ट मंगलवार तक प्रस्तुत कर देंगे। जाट का कहना था कि पुनर्मतगणना या फिर निरस्त मत पत्र दिखाने के संबंध में कोई भी निर्णय लिए जाने से पहले कानूनी पहलुओं को भी देखा जाएगा।
वापस नहीं लिया इस्तीफा छात्र कल्याण अधिष्ठाता जगदीश प्रसाद का इस्तीफा कुलपति ने अब तक स्वीकार नहीं किया है, वहीं प्रसाद ने भी अपना इस्तीफा वापस लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
|
|
|
|
|
|
|