Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
30 यूनिटों पर ऑनलाइन क्लोरीनेशन शुरू
Tuesday, September 07, 2010, 23:54 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। करीब एक साल से लंबित ऑनलाइन क्लोरीनेशन का काम अब शुरू हो गया है। शहर में 80 स्थानों पर आनलाइन क्लोरीनेशन यूनिट लगा दी गई हैं, इनमें 30 जगह काम भी शुरू कर दिया गया है। पीएचईडी के सिटी एसई दिनेश शर्मा ने जिला कलेक्ट्रेट में हुई पेजयल, बिजली, मौसमी बीमारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

एडीएम (प्रथम) एम.पी. स्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि शहर में 324 एमएलडी पानी सप्लाई किया जा रहा है, इसमें 2200 टैंकर ट्रिप्स से पेयजल सप्लाई की जा रही है। निजी स्रोतों से की जा रही टैंकरों से सप्लाई भी अब विभागीय स्रोतों से की जा रही है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए गए कि गत दिनों सीवरेज लाइन की सफाई, सड़कों व गड्ढों की मरम्मत के लिए दी गई सूची पर कार्रवाई से तत्काल अवगत कराएं।

मौसमी बीमारियों के संबंध में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे बीमारियों के प्रति सजग व सतर्क रहकर कार्य करें और संवेदनशील क्षेत्रों में दवाओं का नियमित छिड़काव करें। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में स्वाइन फ्लू के लिए एक चिकित्सक को जिम्मेदार बनाया गया है। सभी चिकित्सा संस्थानों में स्वाइन फ्लू का अलग ओपीडी एवं रिपोटिंüग की जा रही है।

अब तक एक हजार स्वाइन फ्लू वैक्सीन चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के बचाव के लिए बांटे गए हैं। निजी अस्पतालों को 10 डोज स्वाइन फ्लू दी जा रही है। अब तक 1206 व्यक्तियों को टेमी फ्लू दवा दी गई।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.