जयपुर। जगतपुरा में जमीन दिलाने का झांसा देकर दस लाख रूपए ठगने वाले एक वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था। इस मामले में एक अन्य अभियुक्त को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
सीओ माणक चौक राजेश मील ने बताया कि आरोपी ढड्ढों का बाग मोतीडूंगरी रोड निवासी कमल सिंघवी (62) जमीनों की दलाली का काम करता था। जगतपुरा में जमीन दिलवाने के नाम पर कमल ने बैंक कॉलोनी चौड़ा रास्ता निवासी तरूण प्रकाश से दस लाख रूपए ले लिए, लेकिन न जमीन दी, न ही पैसे लौटाए।
इस पर तरूण ने माणक चौक थाने में जडियों का रास्ता निवासी राजेंद्र कोठारी और कमल सिंघवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने राजेंद्र कोठारी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य अभियुक्त कमल सिंघवी जयपुर छोड़कर भाग गया था।
होटल से किया गिरफ्तार कमल सिंघवी यहां से भागने के बाद डेढ़ साल से दिल्ली में रह रहा था। वहां वह नगीनों का काम कर रहा था। सोमवार को कमल जयपुर में किसी पार्टी से मिलने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे वनस्थली मार्ग स्थित होटल पिंक पैलेस से गिरफ्तार कर लिया।
|
|
|
|
|
|
|