जयपुर । शेखावटी विश्वविद्यालय का मामला फिलहाल खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने गत दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय से सीकर, अलवर और भरतपुर में प्रस्तावित विश्वविद्यालयों के खुलने से उसके क्षेत्राधिकार (छात्रों की संख्या, फीस संकलन आदि) के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनवाई थी। सूत्रों के अनुसार यह रिपोर्ट हाल ही उच्च शिक्षा विभाग को मिली है। सूत्रों के अनुसार सीकर में विवि खुलने पर चूरू, सीकर, झुन्झुनूं, नागौर जिलों और हरियाणा से आने वाले विद्यार्थियों की संख्या राजस्थान विवि में पूरी तरह से घट जाएगी।
इससे इन जिलों में स्थित कॉलेजों की संबंद्धता व विद्यार्थियों से मिलने वाले शुल्क में भी कमी होगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि ऎसे में शेखावटी विवि को हरी झंडी दिखाना फिलहाल सरकार के लिए आसान नहीं है, क्योंकि यही स्थिति अलवर और भरतपुर में खुलने वाले विश्वविद्यालयों के साथ भी होगी। इन तीनों शहरों में विवि खुलने पर राजस्थान विवि का क्षेत्राधिकार बिलकुल सिकुड़ जाएगा।
|
|
|
|
|
|
|