Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
फर्जी पट्टे थमा लोगों को ठगा
Sunday, September 05, 2010, 23:39 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर । वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक ऎसे शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी पट्टे जारी कर कई लोगों को ठग लिया। गिरफ्तार ब्रह्मकुमार शर्मा (77) शिल्प कॉलोनी झोटवाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले गोहाटी असम निवासी राधादेवी व श्रीकुमारी ने ब्रह्मकुमार शर्मा से सिरसी रोड स्थित ऑफिसर्स कैंपस विस्तार में दो प्लॉट खरीदे थे। रूपए लेने के बाद ब्रह्मकुमार ने दोनों को संयुक्त गृह निर्माण सहकारी समिति के पट्टे दे दिए। राधादेवी व श्रीकुमारी ने अपने भूखंड को संभाला तो वहां किसी अन्य का कब्जा मिला।

उन्होंने ब्रह्मकुमार को बताया तो वह उन्हें टालता रहा। बाद में कब्जा दिलाने व रूपए देने से मना कर दिया। इस पर दोनों पीडिताओं ने फरवरी 2010 में वैशाली नगर थाने में ब्रह्मकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। जांच पड़ताल की तो पता चला कि पट्टों पर अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर आरोपी ब्रह्मकुमार के ही हैं।
More Stories Top News
jaipur news रोडवेज बेड़ा होगा बड़ा, होंगी एक हजार भर्तियां
jaipur news रवि का पूरा इलाज सुनिश्चत करें
jaipur news सूचना में सुराख
jaipur news तो क्या फिर भीड़भाड़ में भेज दें हैवी ट्रैफिक
jaipur news रफ्ता-रफ्ता काम, सांसत में जान
jaipur news ज्वैलर के घर 20 लाख की चोरी
jaipur news चोरी की नीयत से घुसा, गृह स्वामी ने दबोचा
jaipur news पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई आज
jaipur news अपनी मेट्रो सबसे तेज
jaipur news छात्रसंघ अध्यक्ष को निष्कासित करो
Copyright © Daily News. All rights reserved.