Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बेटी को छुड़ाने की सीएम से गुहार
Sunday, September 05, 2010, 23:38 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। फागी थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को जबरन उठा कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीडिता के पिता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में उसने बताया कि वह गांव जयपालपुरा का रहने वाला है। फागी निवासी मोहन धाभाई हथियार सहित अपने साथियों के साथ आया और उसकी नाबालिग बेटी को जबरन उठा कर ले गया। उसने और उनके भाई ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने बड़े भाई का सिर फोड़ दिया और बेटी को लेकर भाग गए।

पता चला है कि वह बेटी को बंदी बनाकर सांगानेर में कमरा किराए पर लेकर रह रहा है। पिता का आरोप है कि इस संबंध में फागी थाने में मामला दर्ज होने के बाद भी थानाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उधर, फागी थानाधिकारी विजयराम मीणा का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है और ना ही उनके थाने में इस तरह का कोई मामला दर्ज है।
More Stories Top News
jaipur news रोडवेज बेड़ा होगा बड़ा, होंगी एक हजार भर्तियां
jaipur news रवि का पूरा इलाज सुनिश्चत करें
jaipur news सूचना में सुराख
jaipur news तो क्या फिर भीड़भाड़ में भेज दें हैवी ट्रैफिक
jaipur news रफ्ता-रफ्ता काम, सांसत में जान
jaipur news ज्वैलर के घर 20 लाख की चोरी
jaipur news चोरी की नीयत से घुसा, गृह स्वामी ने दबोचा
jaipur news पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई आज
jaipur news अपनी मेट्रो सबसे तेज
jaipur news छात्रसंघ अध्यक्ष को निष्कासित करो
Copyright © Daily News. All rights reserved.