|
जयपुर। मालवीय नगर सेक्टर 10 स्थित पार्क में मॉर्निग वॉक के लिए गई स्थानीय निवासी शिप्रा शर्मा को सड़क पर एक स्टार कछुआ जानवरों के बीच मिला। शिप्रा उसे घर ले आई और जयपुर जंतुआलय में इसकी सूचना दी। शिप्रा के अनुसार कछुआ कुत्तों के बीच घिरा हुआ मिला था। कुत्ते उसे नोंच रहे थे। वह उसे बचाकर घर ले आई और जंतुआलय में सूचना दे दी। उधर, जंतुआलय प्रशासन के अनुसार सूचना के बाद कर्मचारी कछुए को लेने महिला के घर पर गए थे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। रविवार को कछुआ प्राप्त कर लिया जाएगा।
|
|
|
|
|
|
|