Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
टावर के विरोध में उतरे लोग
Sunday, February 05, 2012, 00:02 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। मोबाइल टावरों के रेडिएशन के कारण घर घर में फैली बीमारियों के दौर में शहर का एक भाग ऎसा भी है जहां मोबाइल टावर की जद में आए दर्जनभर मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। प्रतापनगर के सेक्टर 11 के जोन 113 में मकान नंबर 113/86 मेंं लगे मोबाइल टावर से आसपास के लोगों की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है।

यहां तक कि मकान मालिक खुद अपने परिवार में फैल रही बीमारियों से तंग आकर मकान खाली करके जा चुका है, पर लालच ऎसा कि इतने हानिकारक टावर की क्षमता को बढ़ाने की उसने अनुमति दे दी, लेकिन कॉलोनी वासियों ने मोबाइल कंपनी के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया।

शनिवार को टावर की कार्यक्षमता बढाने आए कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर भगा दिया। कर्मचारी शुक्रवार को भी यहां आए थे पर विरोध को देख वापस चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी कीमत पर हमारे परिवारों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक टावर को यहां नहीं रहने दिया जाएगा। इस संबंध में लोग सोमवार को मुख्यमंत्री, नगरीय विकास मंत्री, जिला कलेक्टर से मिलेंगे और अपनी पीड़ा बताएंगे।

&मोबाइल टावर के कारण इसके चारों ओर स्थित मकानों में दरारें चल गई हैं। लोगों को कई बीमारियां झेलनी पड़ रही हैं, मकान मालिक खुद इसके असर को भुगत चुका है, इसके बावजूद इसकी कार्यक्षमता बढाई जा रही है। अगर ऎसा होता है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।
रामावतार जांगिड़, स्थानीय नागरिक
More Stories Top News
jaipur news खुदकुशी का प्रयास फिर अस्पताल में हंगामा
jaipur news बैंक के बाहर डॉक्टर से 50 हजार लूटे
jaipur news सरकार से 28 तक मांगा जवाब
jaipur news 500 करोड़ के लिए 2 घंटे मशक्कत
jaipur news शराबी ने तोड़ी यातायात पुलिसकर्मी की नाक
jaipur news गर्मी से बेहाल लोग
jaipur news दवा बाजार में मौत बांट रहे टावर
jaipur news मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर ठगने वाले दो गिरफ्तार
jaipur news जौहरी आज दर्ज कराएंगे मुकदमा
jaipur news किस काम का जीपीएस
Copyright © Daily News. All rights reserved.