Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
संघर्ष में सुलगा स्वर्ग
Saturday, July 31, 2010, 01:17 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
श्रीनगर । पृथ्वी का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर एक बार फिर सुलगने लगा है। सुरक्षाकर्मियों व स्थानीय लोगों हिंसक झड़पें हो रही है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में रेलवे लाइन उखाड़ने की कोशिश कर रहे लोगों की भीड़ पर सीआरपीएफ के जवानों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

इन मौतों के बाद घाटी में 11 जून के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर में हुई इस गोलीबारी में मोहम्मद अहसान गनाई और शौकत अहमद वागे की अमरगढ़ रेलवे लाइन पर मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें विशेष उपचार के लिए श्रीनगर लाया जा रहा है। लोगों की भीड़ रेलवे पटरी को तोड़ रही थी।

इससे पहले श्रीनगर के लालचौक से पांच किलोमीटर दूर स्थित चनापोरा में शुक्रवार सुबह बेकाबू हुई भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक किशोर इकबाल अहमद खान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार श्रीनगर के चनापोरा इलाके में भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई गोलीबारी में इकबाल अहमद नामक किशोर घायल हो गया। गोली उसके सिर में लगी है। उसका इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.