Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
असम में विस्फोट
Saturday, July 31, 2010, 01:19 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
गुवाहाटी । असम में शुक्रवार तड़के एक शक्तिशाली बारूदी सुरंग के विस्फोट में अर्द्धसैनिक बल के पांच जवानों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। इनमें से पांच ही हालत गंभीर है। प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उग्रवादियों ने गोलपाड़ा जिले के होलमारी गांव के पास से गुजर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से भरी बस को रिमोट कंट्रोल के जरिए निशाना बनाया।

यह स्थान असम के मुख्य शहर गुवाहाटी से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय सीआरपीएफ के 40 जवान आतंकवाद-विरोधी प्रशिक्षण प्राप्त कर एक बस में वापस लौट रहे थे। इस हादसे में सीआरपीएफ के चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने बाद में स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी 29 घायलों को पहले गोलपाड़ा जिले के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद उन्हें गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आगे के इलाज के लिए भेज दिया गया।

इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए उल्फा के प्रवक्ता अनु बुरागोहान ने बताया कि सीआरपीएफ की बस पर हमने हमला किया है। यदि सरकार हमारे सदस्यों को मारना बंद नहीं करेगी तो ऎसी और भी घटनाएं हो सकती हैं। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सेना के जवानों के साथ मिलकर गहन तलाशी अभियान चलाया है।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.