Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सीबीआई मुंबई दंगे की जांच जारी रखेगी
Saturday, July 31, 2010, 01:18 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने 1992 के मुंबई दंगे से संबंधित मामले में महाराष्ट्र सरकार की अपील खारिज करते हुए पुलिस फायरिंग में छह लोगों की मौत की जांच जारी रखने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हरी झंडी दे दी। जस्टिस पी सदाशिवम और एआर दवे की खंडपीठ ने बम्बई हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सीबीआई को जांच कार्य जारी रखने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को छह माह के भीतर जांच कार्य पूरा करने का आदेश भी दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की सीबीआई जांच के बम्बई हाई कोर्ट के 2008 के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके अमल पर इसने गत वर्ष सितम्बर में रोक लगा दी थी। पुलिस ने अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाने की घटना के परिणामस्वरूप मुंबई में हुए दंगे के दौरान पुलिस ने हरि मस्जिद इलाके में आगजनी और लूट में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.